हिमाचल प्रदेश के नामी कॉलेज धर्मशाला की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा के सुसाइड नोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में बीए अंतिम वर्ष में पढ़ती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर की ओर से बेटी से कथित दुर्व्यवहार किया गया था।
नाले के पास फंदे से झूलती मिली छात्रा
शिव मंदिर सकोह के पास रहने वाली छात्रा ने नाले के समीप एक एंगल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां के बयान व सुसाइड नोट पर जांच
पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और स्वजन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से संबंधित प्रोफेसर से भी पूछताछ की जा सकती है। मामले की पुष्टि एसपी कुलभूषण वर्मा ने की है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

