गुजरात: जूनागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

4.6kViews
1095 Shares

गुजरात के जूनागढ़ में प्रशासन ने शुक्रवार को 22 अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग छह करोड़ रुपये की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई।

उप-मंडल मजिस्ट्रेट वृषाली कांबले ने बताया कि सुबह महाबत मकबरे के पीछे अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया।

इसके तहत 1,425 वर्ग मीटर के भूखंड पर गत 10 से 15 वर्षों में बनाए गए अनधिकृत ढांचों को हटा दिया गया।

जिला प्रशासन के राजस्व विभाग ने जूनागढ़ नगर निगम की एक टीम, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध ढांचों को ध्वस्त किया। शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण-रोधी अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *