वृद्धाश्रम में उस समय खुशियों का माहौल छा गया, जब सुमन लता के जीवन के 80 वर्ष पूरे होने पर उनका जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। उम्र के इस पड़ाव पर अपनों के बीच जन्मदिन मनाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। केक काटने के साथ रह रहे बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित किया।
कभी जिन हाथों ने परिवार को संभाला, जिन कदमों ने अपनों के सपनों के लिए पूरी जिंदगी का सफर तय किया, उम्र के आखिरी पड़ाव पर उन्हीं हाथों को स्नेह और उन्हीं कदमों को साथ की जरूरत होती है।आश्रम प्रबंधक आलोक राय ने बताया कि बुजुर्गों के लिए जन्मदिन का यह आयोजन सिर्फ केक काटने और मिठाई बांटने तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें यह एहसास कराने की एक छोटी सी कोशिश थी कि वह अकेले नहीं हैं। उनकी खुशियां आज भी किसी के लिए उतनी ही मायने रखती हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

