पावर सप्लाई के खेल में आज भारत में कई कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। एक से एक पावर कंपनियां (Top Power Companies) हैं जो भारत की पावर कंजप्शन की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। ये कंपनियां अलग-अलग तरीकों से बिजली पैदा करके मोटा मुनाफा भी कमा रही हैं। लेकिन इनके शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों को कितना फायदा हुआ या फिर कितना नुकसान? आज इसी पर करेंगे बात।आइए जानते हैं कि भारत की टॉप 5 पावर कंपनियों और कुछ दिग्गज पावर कंपनियों ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को कितना रिटर्न दिया है। इन कंपनियों में अदाणी ग्रुप की अदाणी पावर से लेकर NTPC जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। कुछ बड़ी कंपनियां भी हैं जो मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 5 में नहीं शामिल हैं हम उनकी भी बात करेंगे जैसे टाटा पावर, जेपी पावर और रिलायंस पावर।
अदाणी पावर से लेकर टाटा और रिलायंस पावर ने कितना रिटर्न दिया?
मार्केट कैप के लिहाज से अगर भारत की टॉप 5 पावर कंपनियों की बात करें तो इसमें अदाणी पावर, NTPC, पावर ग्रिड, अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन का नाम शामिल हैं। यानी टॉप 5 में अदाणी ग्रुप की 3 कंपनियां शामिल हैं। लेकिन हम सिर्फ अदाणी पावर की ही बात करेंगे। अलावा दिग्गज कंपनियों जैसे टाटा पावर, रिलायंस पावर, जयप्रकाश पावर वेंचर्स की बात करेंगे।
मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी पावर कंपनी अदाणी पावर ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 854.31% का रिटर्न दिया है। यानी अदाणी के इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 8 गुना कर दिया है। अगर आपने आज से 5 साल पहले अदाणी पावर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज इसकी कीमत 8 लाख रुपये होती।
अदाणी पावर के बाद सरकारी कंपनी NTPC जो मार्केट कैप के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है उसने अपने निवेशकों को 5 साल में 136.50% का रिटर्न दिया है। यानी यह इसने 5 साल में एक लाख को 1 लाख 36 हजार रुपये बना दिया। वहीं, पावर ग्रिड के शेयरों ने 5 सालों में 89.85% का रिटर्न दिया है।
अब बात करते हैं टाटा पावर और रिलयांस पावर की। टाटा पावर ने अपने निवेशकों को 5 सालों में 48.57% का ही रिटर्न दिया है। वहीं, अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने 38.78% का रिटर्न दिया है। और जेपी पावर ने अपने निवेशकों को 5 साल में 202.55% का रिटर्न दिया है। यानी टाटा और रिलायंस पावर, NTPC और पावर ग्रिड से भी ज्यादा रिटर्न जेपी पावर ने दिया है।
| कंपनी | 5 साल में रिटर्न | करंट मार्केट कैप |
| अदाणी पावर | 854.31% | 399482.56 करोड़ रुपये |
| जेपी पावर | 202.55% | 9731.90 करोड़ रुपये |
| NTPC | 136.50% | 313008.41 करोड़ रुपये |
| पावर ग्रिड | 89.85% | 240885.63 करोड़ रुपये |
| टाटा पावर | 48.57% | 114041.64 करोड़ रुपये |
| रिलायंस पावर | 38.78% | 7994.44 करोड़ रुपये |
अदाणी पावर रिटर्न के मामले में सबसे आगे
ऊपर हमने जिन कंपनियों की बात की उनमें सबसे ज्यादा अदाणी की कंपनी अदाणी पावर के शेयरों ने पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। अदाणी पावर के शेयरों ने 5 साल में 800 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर NTPC है जिसने अपने निवेशकों को 136 फीसदी का रिटर्न दिया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

