दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद, पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इनकार

9.1kViews
1705 Shares

संभावित खतरों और त्योहारी सीजन के कारण 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित दिलजीत दोसांझ के आरा इंडिया टूर कार्यक्रम को सुरक्षा देने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है।

पहले यह कार्यक्रम एक नवंबर को होने वाला था। लेकिन, 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण इसे 30 अक्टूबर को रखा गया। पुलिस की ओर से सुरक्षा उपलब्ध न कराने पर अब इसे फिर से अग्रिम तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सुरक्षा कारणों से उठाया गया ये कदम
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और त्योहारों के सीजन में जुटने वाली अनावश्यक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह फैसला इस म्यूजिकल इवेंट से ठीक पहले आया है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद थी।

पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी है। हालांकि इस फैसले के पीछे की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

पहले भी कई देशों में कर चुके परफोर्म

दिल्ली में होने वाला यह शो दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के भारतीय चरण की शुरुआत करने वाला था, जिसके बाद उन्हें इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ – इन छह शहरों में परफॉर्म करना था।

अपने इस वर्ल्ड टूर के तहत, दिलजीत उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *