‘बार बार देखो…’इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

सैड और रोमांटिक ही नहीं मोहम्मद रफी ने इंडो-वेस्टर्न पॉप स्टाइल में कई गाने गाए हैं। आज आपको 64 साल पुराने ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जिस पर लोग आज भी थिरकते हैं।

गर्लफ्रेंड को डेडिकेट करने के लिए ये सॉन्ग एकदम बेस्ट है। हम बात कर रहे हैं साल 1962 में आई फिल्म ‘चाइना टाउन’ (China Town) के सबसे प्रसिद्ध और सदाबहार क्लासिक गीत ‘बार बार देखो हजार बार देखो’ (Baar Baar Dekho Hazaar Baar Dekho)के बारे में।

शम्मी कपूर पर फिल्माया गया है गाना
यह गाना अपने जोशीले संगीत, नटखट अंदाज और शम्मी कपूर के शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। मोहम्मद रफी ने अपने एनर्जेटिक और मस्तीभरे अंदाज में इसे और भी हिट बना दिया। इसके बोल लिखे थे प्रसिद्ध शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने और इसका संगीत रवि ने तैयार किया था

पर्दे पर यह गाना शम्मी कपूर और शकीला पर फिल्माया गया है और फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपसे कहें कि हम और आप सालों से इसे गलत गाते आ रहे हैं?

लोग इस गाने को गलत गाते हैं

गाने की लाइन बार बार देखो हजार बारे देखो में आगे एक कोरस लाइन में शम्मी कपूर कहते हैं टाली हो, टाली हो जिसे कई लोग ताली हो समझने की भूल करते हैं। बहुत से लोग इसे गलत तरीके से ‘काली हो’, ‘डाली हो’, ‘ताले हो’ जैसा गलत समझकर गाते हैं। उन्हें लगता है कि शम्मी कपूर महफिल में लोगों से ताली बजाने के लिए कह रहे हैं।

टाली हो एक पुराना ब्रिटिश शब्द है, जिसका इस्तेमाल लोमड़ी के शिकार (Fox Hunting) के दौरान होता था। जब शिकारी को अपना शिकार दिख जाता था, तो वह उत्साह में ‘Tally-ho!’ चिल्लाता था, जिसका अर्थ होता है ‘वह रहा!’ या ‘मिल गया!’।

गाने से प्रेरित होकर बनी थी फिल्म

छह दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह गाना पार्टियों, रियलिटी शोज और विज्ञापनों में खूब सुना जाता है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी अधिक रही है कि साल 2016 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की फिल्म का नाम भी इसी गीत से प्रेरित होकर ‘बार बार देखो’ रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *