बठिंडा की हवा हुई जहरीली, AQI 337 तक पहुंचा; पंजाब का सबसे प्रदूषित शहर बना

5.4kViews

 मालवा क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। वीरवार को बठिंडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 तक पहुंच गया, जो पंजाब में सबसे अधिक दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण शहरवासियों की सांसों पर प्रदूषण का पहरा लग गया है। सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध और प्रदूषण का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

एक्यूआई का 337 तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि शहर की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा काफी बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रदूषण के कारणों की जांच जरूरी

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच पराली जलाने की घटनाएं, वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और मौसम में हवा की कम गति जैसे कारणों पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट का विश्लेषण जरूरी है। बठिंडा में प्रदूषण का बढ़ता स्तर प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए भी चुनौती बन रहा है।

प्रदूषण की सुबह के समय स्थिति

– शहर : बठिंडा
– आज का AQI : 337
– पंजाब में स्थिति : सबसे अधिक
– स्वास्थ्य पर असर : सांस, आंखों और गले से संबंधित परेशानी का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *