मुस्लिम युवक के बैंड का नाम बालाजी, विरोध हुआ तो आननफानन में बदलकर किया बाबाजी

1556 Shares

मुस्लिम संचालक के अपने बैंड का नाम बदलकर बालाजी बैंड रखने पर कस्बे में विवाद हो गया। धार्मिक तस्वीर और बालाजी के नाम के इस्तेमाल को लेकर हिंदू संगठन ने कड़ा विरोध जताया और तहरीर दे दी। विवाद गर्माता देख अब बैंड संचालक ने अपने बैंड का नाम बदलकर बाबाजी बैंड कर लिया है।

बता दें कि गंगोह में मुस्लिम युवक महताब द्वारा संचालित बैंड के प्रचार बैनर पर भगवान श्री बालाजी महाराज की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल किया गया था। बैनर पर शादी-विवाह, पार्टी और शोभायात्राओं में बैंड बुकिंग का प्रचार किया जा रहा था। इस पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक प्रतीकों का व्यावसायिक इस्तेमाल बताया था।संगठन के तहसील अध्यक्ष दीपक सैनी, सिंघम कुमार, अमित खड़लाना, आर्यवीर और अरविंद शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस संबंध में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

आपत्ति के बाद दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद बैंड संचालक महताब ने स्वयं बैंड का नाम बदल लिया है। अब इसका नाम बाबा जी बैंड कर दिया गया है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। बैंड संचालक महताब ने स्वयं बैंड का नाम बदल लिया है। अब इसका नाम बाबा जी बैंड कर दिया गया है। इसके बाद विवाद समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *