‘मैं कर्मा का इंतजार नहीं…’, Sara Ali Khan और अमृता सिंह से बदला लेगें Orry; खुलेआम दी चेतावनी

9.3kViews
1691 Shares

बॉलीवुड के गलियारों से काफी समय पहले सारा अली खान और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के बीच हुए झगड़े की खबर सामने आई थी। ओरी ने सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था और इसका पूरा ठीकरा उन्होंने उनकी मां अमृता सिंह पर फोड़ा था।

ब एक बार फिर से ओरी ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) संग अपनी दुश्मनी पर खुलकर बात करते हुए साफ शब्दों में ये कहा है कि वह इसका बदला जरूर लेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जब वो बड़े केस में फंसी थी तो मैं खड़ा था’

नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी के शो में गेम सेगमेंट के दौरान ओरी ने सारा अली खान को अनफॉलो करने पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, “उनकी मां मुझपर बहुत चिल्लाई थीं, इसलिए मैंने उन्हें भी अनफॉलो कर दिया था। आप मुझसे ये पूछ रहे थे कि क्या फेक फ्रेंडशिप होती है। सारा मेरी बचपन की दोस्त थी। हम एक-दूसरे के कॉलेज और उसके 10 साल बाद भी दोस्त रहे थे।”ओरी (Orry) ने सारा पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे कहा, “जब वह अपने सबसे मुश्किल समय से गुजर रही थी, तब भी मैं था। हम उस वक्त गोवा में थे, जब वह एक बड़े केस में फंस गई थी और मैं ही था जो उसके साथ खड़ा था। जिंदगी में एक बार जब मौका आया कि वह मेरे लिए स्टैंड ले, तो वह गायब हो गई। उस समय मुझे बहुत ही ज्यादा बुरा लगा।”

‘मुझसे उसने कभी माफी नहीं मांगी’

सारा अली खान से दोस्ती टूटने पर बात करते हुए ओरी ने आगे कहा, “उसने एक बार फोन करके मुझसे ये भी नहीं पूछा कि मैं सही हूं या नहीं। मैंने सोचा जब वह बुरे दौर से गुजर रही थी, उसकी लाइफ उथल-पुथल थी और जब सबने मुझे ये समझाया था कि उसका साथ छोड़ दूं, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने उस समय पर उसकी मां और भाई सबका ध्यान रखा, फिर टेबल टर्न हुई।

ओरी ने गुस्सा व्यक्त करते हुए आगे कहा, “जब मैंने उन्हें इस साल अनफॉलो किया, मुझे ऐसा लगा कि अगर मैं इनसे बनावटी दोस्ती रखता हूं, तो उनकी मां ने मुझे जो भी गालियां दी और जो कुछ भी हुआ वो इनके लिए ओके होगा। तो मैंने उनके साथ दोस्ती न रखने का डिसीजन लिया। मुझे कभी भी उनकी माफी नहीं मिली।”

मैं कर्मा के लिए इंतजार नहीं करता’

इसी सेगमेंट में ओरी ने खुलेआम सारा और उनकी मां से बदला लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “मैं अपने मन में नाराजगी सालों तक रखता हूं और मैं इसका बदला लूंगा। मैं कॉन्फिडेन्शियल हूं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप मुझे हर्ट कर दोगे और मैं कुछ भी नहीं कहूंगा तो आप गलत हो। मैं कर्मा का इंतजार नहीं करता। मैं उनसे खुद बदला लूंगा और वो तब होगा जब तुम सोच भी नहीं रहे होगे। अगर तुमने मेरा दिल दुखाया है तो मैं भी तुम्हें हर्ट करूंगा। मैं अपने दुश्मनों से बदला लेता हूं।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में ओरी ने एक बातचीत में ये दावा किया था कि अमृता सिंह ने उन्हें ऐसे ट्रॉमा में डाला था, जिससे पहले वह कभी भी नहीं गुजरे हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि वह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *