हरदोई में 4 जनवरी तक बिना आयोग की अनुमति के नहीं होंगे अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

1913 Shares

जागरण संवाददाता, हरदोई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को पारदर्शी और सुचारू रूप से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडे ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण कार्य की पूरी अवधि के दौरान इससे जुड़े प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध आलेख्य प्रकाशन की तिथि 12 नवंबर से लेकर अंतिम प्रकाशन की तिथि चार जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

इस बीच भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। यह निर्देश निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों और फील्ड के कर्मचारियों पर लागू होता है।

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *