तहसील क्षेत्र के देवीपुर आश्रम में बाबा गोपाल पुरी महाराज की सोलहवीं का विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात, नेपाल, राजस्थान और हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा गोपाल पुरी महाराज की स्मृतियों को नमन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। कार्यक्रम में साधु-संतों ने लोगों को धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। देर तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

