अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड और श्रीलंका के उड़ाए होश

1963 Shares

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में बड़ा कारनामा किया है। अफगानी टीम ने वनडे में इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बनाई है। टीम ने 2009 में वनडे क्रिकेट पहली बार खेला था और उसके बाद अब उन्होंने 17 सालों में ही इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

अफगानिस्तान की टीम खुद को लगातार बेहतर कर रही है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर दी है और उन्हें हरा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को भी अफगानियों ने पटखनी दी है। अब उन्होंने एक और कमाल कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने ताजा वनडे रैकिंग में इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है।

वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वनडे में पहली बार अफगानी टीम छठे नंबर पर पहुंची है। इससे पहले अफगानी टीम टॉप-10 से भी बाहर थी लेकिन अब वे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड को पाकिस्तान में खेली गई ट्राई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

अफगानिस्तान ने साल 2009 में पहली बार कोई वनडे मैच खेला था। उसके बाद से लगातार टीम बेहतर हुई है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड को हराया था। अफगानी टीम के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि उन्होंने विश्व कप में कुल 4 मुकाबले जीते थे।

वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर
टीमों की वनडे रैंकिंग की बात करें, तो टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम की बात करें, तो उनके 115 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की है, जिनके 109 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। 104 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर मौजूद है। पाकिस्तान टीम ने हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज में जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने रैंकिंग में छलांग लगाई और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें नंबर मौजूद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *