दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा पर आज आएगा बड़ा फैसला, फिर बढ़ सकती है पिंक कार्ड की डेडलाइन

5.6kViews
1912 Shares

 दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए प्रस्तावित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।

पूर्व में बढ़ाई गई समय सीमा के अनुसार पिंक कार्ड बनवाने और पेपर पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा का सोमवार को अंतिम दिन है।

हालांकि, डीटीसी सूत्रों का कहना है कि महिलाओं का अभी भी कार्ड बनवाने के लिए आना जारी है, इसे देखते हुए समय सीमा आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

नये आदेश का हो रहा इंतजार
दिल्ली सरकार ने पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की समय सीमा 1 अगस्त तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 16 अगस्त और फिर 31 अगस्त तक कर दिया गया। मौजूदा व्यवस्था के तहत महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में पेपर आधारित पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। 31 अगस्त तक की अवधि पूरी होने के बाद आगे की व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी होना है।

पेपर टिकट प्रणाली से डिजिटल व्यवस्था पर जोर

परिवहन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 18,13,866 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत गत दो मार्च को की गई थी। यह एनसीएमसी आधारित डिजिटल कार्ड है, जिसके जरिए महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को पेपर टिकट प्रणाली से डिजिटल व्यवस्था बदला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *