बिजनौर में मिला 100 किलो का विशालकाय ‘रॉक पायथन’, लोगों में दहशत

7.1kViews
1310 Shares

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव जलालपुर छोईया में खेत के पास किसानों को बड़ा अजगर दिखाई दिया। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ने पहुंची तो वह तीन लोगों के कब्जे में भी नहीं आया। अजगर उनसे छूटकर नदी में भाग गया।

रविवार शाम जलालपुर छोईया गांव के पास किसान खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर खेत के पास सरकंडों में में पड़े अजगर पर गई। वहां विशालकाय अजगर खेत में पड़ा था। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम ने अजगर को पकड़ने के लिए टीम भेजी।टीम ने खेत में जाकर अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उनके काबू में नहीं आया। अजगर एकदम से रेंगता हुआ छोईया नदी की धारा में जा घुसा और भाग गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम के अनुसार अजगर में लगभग एक क्विंटल वजन रहा होगा।

यह जिले में अब तक दिखे सबसे स्वस्थ अजगर में एक था। उन्होंने बताया कि जिले में बीते दो वर्षाें में राक पायथन प्रजाति के बड़े सांप खेतों में दिख रहे हैं। आमतौर पर अजगर मनुष्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

ये कुत्ते, गीदड़, खरगोश, नीलगाय आदि का शिकार करते हैं। जिले में बड़े अजगर दिखना यहां की शानदार जैव विविधता दर्शाता है। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाए विभाग को सूचना देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *