लुधियाना में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम फ्रेंड समलैंगिक विवाह के लिए बना रही थी दबाव

2.0kViews
1816 Shares

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के जोधेवाल थाना क्षेत्र के विष्णु नगर (राहों रोड) में 15 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने युवती के आत्महत्या करने के पीछे समलैंगिक रिश्ते बनाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि गोपाल नगर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती पर छात्रा को समलैंगिक विवाह करने के लिए दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं वे उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रही थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में छात्रा के पिता ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। 31 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए एक 25 वर्षीय युवती से दोस्ती हुई थी।

आरोप है कि युवती लगातार छात्रा पर समलैंगिक विवाह करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। जांच अधिकारी एसआइ सुखविंदर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि संबंधित युवती पहले भी एक-दो अन्य लड़कियों को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *