गाजीपुर में मछली के ल‍िए लगाया था जाल, मछती तो नहीं लेकि‍न फंस गया अजगर

1509 Shares

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। जबुरना गांव के सिवान में सोमवार को मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में छोटे आकार का अजगर फंस गया। उसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। गांव निवासी अरविंद सिंह कुशवाहा ने मछली पकड़ने के लिए गांव के बाहर पानी में जाल लगाया था।

जाल निकालते समय उसमें अजगर का बच्चा फंसा मिला। युवक ने उसे जाल से बाहर निकाला। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी जेपीएस वर्मा ने बताया कि अजगर के बच्चे को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *