दिल्ली की महिलाओं को 2,500 महीना देने की योजना रक्षाबंधन से पहले शुरू, जानें कब आएगा बैंक अकाउंट क्रेडिट का मैसेज?

3.9kViews
1826 Shares

दिल्ली की भाजपा सरकार अपने सबसे बड़े चुनावी वादों में शामिल महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने की योजना का आज शुभारंभ कर दिया है। आशा जताई जा रही थी कि रक्षाबंधन पर यह योजना शुरू की जाएगी। ऐसे में राखी के त्योहार के पहले इस योजना को शुरुआत करने से लाभान्वितों के लिए राहत की बात है।

इसके लिए तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंच पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद हैं। दिल्ली के सभी सांसद ही मंच पर मौजूद हैं।

कुछ देर में योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जायेंगे। महिलाओं के खातों में योजना की राशि 1 सितंबर से आनी शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में 2500 महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर 65 महिलाओं को मंच पर बुलाए प्रमाणपत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए महिलाओं से पूछा कि आप सभी लोग खुश हो ना। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि आप सब के हक की लड़ाई के लिए आप की बहन रेखा गुप्ता हर समय तत्पर है।

उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से आज तक 9 लाख 22 हजार महिलाएं ने आवेदन किया है। कहा कि जब तक महिलाओं की समस्या का समाधान नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे देखते हुए महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं का शुभारंभ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *