लखनऊ में भीषण अग्निकांड की घटना के बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने भी अवैध निर्माण, अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों व मानक पूरे न करने वाले भवन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत कर दी है।
मंगलवार को शहर की तीन प्रमुख आवासीय योजनाओं में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण व नियमों के विपरीत संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान मिलने पर परिषद ने 50 संपत्तियों को नोटिस जारी किए हैं। निर्धारित 15 दिन के भीतर नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित भवनों के विरुद्ध सीलिंग समेत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
व्यासायिक भवनों में मानक पूरे न होने पर आवास विकास परिषद की कार्रवाई
मंगलवार को अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार के निर्देश और निर्माण खंड-3 के अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह के नेतृत्व में शहर की चिरंजी लाल कन्या विद्यालय योजना, जीटी रोड योजना व लोधी विहार सासनी गेट में प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसमें टीम ने विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक परिसरों का निरीक्षण किया।
प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम. खान ने बताया कि कई स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कराया गया है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सक्षम प्राधिकारी की अनुमति तथा अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होते मिले।
अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों वाले भवनों को भी इस सूची में किया गया है शामिल
अभियान के दौरान चिरंजी लाल कन्या विद्यालय योजना में 13, जीटी रोड योजना में 17 व लोधी विहार योजना में 20 संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किए गए। परिषद ने सभी संपत्ति स्वामियों को 15 दिन के भीतर अनियमितताओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर सीलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिषद के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजनाबद्ध विकास व सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता अंकित दुबे, राधेश्याम समेत अन्य मौजूद रहे।
इनको दिए गए हैं नोटिस
लोधी बिहार योजना में ऑल सेंट पब्लिक स्कूल, डिजिटल लाइब्रेरी, चाणक्य कोचिंग, प्रगति पैथ लेब, काम्या कैटर्स, अग्रवाल कैंटीन एवं पीजी, ऑल जेड वेल रेस्टोरेंट, एचीवर लाइब्रेरी, पंडित जी भोजनालय, सुरक्षा फिजियोथैरेपी सेंटर, शुक्ला क्लासेज, बालाजी टाईल्स शोरूम को नोटिस दिए गए हैं।
15 दिन में नियमों का पूर्ण पालन नहीं किया तो होगी सीलिंग की होगी कार्रवाई
इसी तरह चिरंजीलाल कन्या विद्यालय योजना में कृष्ण किंडर स्कूल, आरए कोचिंग सेंटर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य केन्द्र, अमृत नर्सिंग होम अल्ट्रासाउंड सेटर, फिजियोथैरेपी सेंटर, विकास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी क्लीनिक, अमृत नर्सिंग होम, भारत गैस एजेंसी, गायत्री मेडीकल स्टोर, ब्राइट टिनी टाट्स जूनियर सेंकेंड्री स्कूल, रावत हस्पिटल, शिशिर हार्ट डायबिटीज क्लीनिक, माहेश्वरी हॉस्पिटल, आशा बेबी क्लीनिक, श्रीजी डिजिटल लाइब्रेरी, नटखट प्ले स्कूल शामिल हैं।
इनको भी दिए गए नोटिस
इसके जीटी रोड सिंघल हॉस्पिटल, रामरूम काम्पलैक्स, इलेक्ट्रोनिक शोरूम, स्काईडेक रूफटाप रेस्टोरेंट, ग्रांड एवेन्यू होटल एंड रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल डॉ. जेपी वार्ष्णेय, पंतजलि स्टोर, डायमंड रेस्टोरेंट, अपार्टमेंट, हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, एकेजी सर्जिकल सेंटर डॉ. एके गुप्ता, मक्खन लाल हॉस्पिटल, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, सागर एंड कंपनी, नेशनल प्राइवेट आइटीआई, आईसी पाप्स एंटरप्राइजेज, ट्रिप माई वे ऑफिस, गुप्ता नर्सिंग होम, गगन पब्लिक स्कूल, हरकुलस गोमदाम, महिन्द्रा होम्स, एनर्जी फिटनेस जिम, नीरू मैटरनिरी एवं चाइल्ड सेंटर, व पूजा एंकलेव को नोटिस दिए गए हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

