लखनऊ में घर के अंदर मतांतरण कराने का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने पर हंगामा

4.1kViews

राजधानी के राजाजीपुरम में रत्नम आई हास्पिटल के पास एक मकान में मतांतरण कराने का आरोप लगा है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहचान बदलकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां चल रही चंगाई सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे पहले ईसाई धर्म अपनाने की इच्छा जताकर सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि सभा में करीब सौ लोगों का सामूहिक रूप से मतांतरण कराने की तैयारी थी।

वहां लोगों से कहा जा रहा था कि भगवान कुछ नहीं होता, जो कुछ है वह ईशू हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *