‘हनीट्रैप’ वाली सोशल मीडिया स्टार अरीशा; नैनीताल में युवक को फंसाया, फिर कमरे में बंद कर किया ब्लैकमेल

5.5kViews
1354 Shares

 नैनीताल में युवती के साथ फोटो और वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करते हुए 55 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवली पुलिस ने गिरोह में शामिल युवती सहित तीन नामजद और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो बनाकर शेयर करती है।

यह प्राथमिकी मुहल्ला चौधरी सराय के शाहरुख ने दर्ज कराई है। कहा है कि तीन वर्ष पूर्व घूमने के लिए नैनीताल गया था। वहां युवती अरीशा निवासी मुहल्ला दीपा सराय मिली। आरोप है कि इसका एक गिरोह है। वह लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ फोटो, वीडियो आदि बनाती व बनवाती है और गिरोह के साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेल करते हैं।

छेड़खानी आदि का मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवाने की धमकी देते हैं। इनके द्वारा शिकार हुए लोग बदनामी के डर से फैसला कर लेते हैं। जिसमें रुपयों की मांग की जाती है। आरोप है कि शाहरुख और अरीशा के फोटो व वीडियो नैनीताल में लोगों ने लिए थे और फिर ब्लैकमेल करने लगे। उसने एक जुलाई 2023 को फैसला स्टाम्प पर लिखकर नोटरी करा लिया था।

इसमें युवती ने साफ लिखवाया था कि उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे। अब युवती और उसके साथी युवक को दोबारा ब्लैकमेल करने लगे और झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवाने, फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और महमूद खां सराय में बुलाया। युवक ने पूर्व में समझौता कर लिया था तो इसे मानने से इनकार कर दिया।

धमकी देने पर युवक महमूद खां सराय में शुएब की बेकरी के पास पहुंचा तो एक युवक उसे बुलाकर कमरे में ले गया। वहां युवती और अन्य साथी थे। जिसके बाद कमरे को बंद कर लिया। इस बीच युवक की जेब से 30 हजार रुपये, निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी। एक मोबाइल फोन नंबर पर 25 हजार रुपये दिए जाने की मांग की।

इसके बाद युवक ने 11 जून को चार बार में 25 हजार रुपये मोबाइल फोन नंबर पर दिए। अपराध निरीक्षक राम नरेश यादव ने बताया कि दीपा सराय की अरीशा, महमूद खां सराय के अनस, शुएब उर्फ शुएब बेकरी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *