न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में शुक्रवार को लगभग 40 हजार फैंस के सामने ऑकलैंड में भारत को 87 रनों से शर्मनाक हार मिली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने ग्लेन फिलिप्स के ऐतिहासिक शतक की मदद से 260 रनों का लक्ष्य रखा।
भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिस वजह से टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई और मैच गंवा दिया।
भारत के हार के पांच सबसे बड़े कारण
गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाना
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे मयंक यादव ने सही साबित किया। मयंक ने पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट का विकेट चटकाया। इसके बाद तीसरे ओवर में डेरिल मिचेल का विकेट भी चटका दिया।
इसके बावजूद, टीम इंडिया न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक पाई। ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
डेथ ओवर में गेंदबाजों की पिटाई
भारतीय टीम की हार में खराब डेथ ओवर गेंदबाजी की सबसे बड़ी वजह रही। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के पांच ओवरों में 85 रन लुटा दिए, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड 259 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
नीतीश कुमार रेड्डी ने चार ओवर में 64, अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 43 और प्रिंस यादव ने 49 रन दिए। वहीं मयंक ने तीन विकेट लेकर 49 रन लुटाए।
बल्लेबाजी में खराब शुरुआत
बड़े स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत की जरुरत थी। मगर एक ही ओवर में भारत ने दो विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।
वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए। शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम कभी उबर ही नहीं पाई और मैच गंवा दिया।
टिकने के बाद बड़ी पारी खेलने से चूके अभिषेक-अय्यर और रेड्डी
भारत की शुरुआत तो बेहद खराब रही थी। मगर बाद में अभिषेक और कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला कुछ देर तक चला। अभिषेक ने 15 गेंदों में 27, वहीं अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। मगर दोनों ही बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।
इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 10 गेंद खेलकर 21 रन जड़ दिए थे। वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे, जिस वजह से भारतीय टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
पार्टनरशिप की कमी
भारतीय टीम को 260 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक अच्छी साझेदारी की जरुरत थी। मगर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक ही नहीं पाए।
भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी अय्यर और अभिषेक के बीच हुई। अभिषेक और अय्यर ने 22 गेंदों में 46 रन जोड़े, जिस वजह से भारत के लिए लक्ष्य तक पहुंचना नामुमकिन हो गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

