दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

7.1kViews
1529 Shares

 मानसून की शुरुआत भले ही हल्की रही हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब अगले कुछ दिन बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जुलाई तक यानी अगले छह दिन रोज ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा का दौर भी जब तब चलता रहेगा। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

‘मध्यम’ श्रेणी में दिल्ली की हवा

उधर रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कुछ खास बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *