अंबेडकरनगर में दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली, बत्तीगुल होते ही इन नंबरों पर तुरंत करें संपर्क

8.9kViews
1691 Shares

 प्रकाश पर्व दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान नहीं होगा। निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। कहीं,बिजली आपूर्ति प्रभावित होती होने पर 10 मिनट में बहाल होगी। शहर में ट्रांसफार्मर जलने पर ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था रहेगी।

चारों सब डिवीजन कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां, 11 नोडल अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। साथ ही ट्रांसफॉर्मर, तार, इंसुलेटर, केबल का स्टाक है, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। अकबरपुर शहर संग 42 बिजली उपकेंद्रों पर चार सदस्यीय विशेष टीम बनी है।चारों सब डिवीजन कार्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कंट्रोलरूम धनतेरस से सुबह दस बजे से ही शुरू हो गए हैं। नौ नवंबर शाम तक प्रभावी रहेंगे। यहां 24 घंटे निगरानी को कर्मचारी तैनात रहेंगे।

6 से संचालित होगा कंट्रोल रूम:

कंट्रोल रूम छह नवंबर से सुबह 10 बजे से शुरू क्रियाशील होगा। यह 9 नवंबर शाम तक प्रभावी रहेगा। 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे। यहां आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। रात और दिन में अलग-अलग टीमें लगाई जाएंगी। अधीक्षण अभियंता ने समस्त अधिशासी अभियंताओं व एसडीओ के साथ बैठक कर निर्देश दिया है।

अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि चारों डिवीजनों में कंट्रोल रूम का गठन समस्या निस्तारण के लिए होगा। यहां 11 नोडल अधिकारियों की तैनाती पूरी है। कंट्रोल रूम व नोडल अधिकारी के नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। शिकायत का तत्काल निस्तारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *