प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि ट्रांसफर की।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कुल 4,482 करोड़ रुपये (लगभग ₹4,482.19 करोड़) की राशि हस्तांतरित की गई है। यह राशि पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है।
ऐसे चेक करें अपनी ट्रांसफर राशि का स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट PM-Kisan Portal पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
Get OTP पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापित करें और अपना स्टेटस देखें।
यदि आपका eKYC या बैंक आधार लिंकिंग अधूरा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। जिसे नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र या बैंक जाकर पूरा किया जा सकता है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

