पहलवान विनेश फोगाट को राहत, हाईकोर्ट ने WFI को दो हफ्ते में शो-कॉज नोटिस पर फैसला लेने का दिया निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान विनेश फोगाट को राहत देते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को ‘कारण बताओ नोटिस’ पर दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि डब्ल्यूएफआई ने विनेश फोगाट को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया हुआ है।
इसके आगे कोर्ट ने टिप्पणी की कि प्रतिस्पर्धी आयोजनों में भाग लेने के लिए एक खिलाड़ी का मानसिक रूप से फिट और स्ट्रेस-फ्री होना जरूरी है, ताकि उसका प्रदर्शन प्रभावित न हो।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हाईकोर्ट विनेश फोगाट की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई (WFI) द्वारा 9 मई और 17 जून को जारी कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी है। विनेश को डर था कि महासंघ आगामी प्रतियोगिताओं से ठीक पहले उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है, जिससे उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाने का समय नहीं मिलेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

