पूर्वांचल के 238 पीएमश्री विद्यालयों का होगा कायाकल्प, हरित गतिविधियों के लिए मिले 1.34 करोड़ रुपये

1803 Shares

 पूर्वांचल के पीएम श्री विद्यालयों में हरियाली, स्वच्छता और जल संरक्षण को बढ़ावा देने की शासन की योजना है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्रीन स्कूल कंपोनेंट के तहत पूर्वांचल के 10 जिलों के 238 विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी।

इसके तहत पौधारोपण, हरितीकरण, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरणीय जागरुकता से जुड़ी गतिविधियों पर जोर रहेगा। नामांकन के आधार पर विद्यालयों को धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

धनराशि का उपयोग केवल ग्रीन स्कूल गतिविधियों के लिए किया जाएगा। अनावश्यक सजावट अथवा ऐसी सामग्री पर खर्च नहीं किया जा सकेगा, जिससे विद्यालय के हरित वातावरण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण या बच्चों की पर्यावरणीय सीख में वास्तविक सुधार न हो। गतिविधियों का चयन विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में किया जाएगा।

समिति अनुमानित व्यय, विद्यार्थियों की सहभागिता, रखरखाव और कार्य पूरा करने की समयसीमा तय करेगी। इसकी कार्यवाही पंजिका में दर्ज करना अनिवार्य होगा। पर्याप्त स्थान वाले विद्यालयों में पौधारोपण व हरितीकरण कराया जाएगा।

स्थान कम होने पर गमले, ग्रो बैग, अनुपयोगी प्लास्टिक बोतल, पुराने कंटेनर व टायर आदि से वर्टिकल गार्डन, बोतल गार्डन और कार्नर गार्डन विकसित किए जा सकेंगे। इससे सीमित स्थान में भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों से जोड़ा जा सकेगा।

जिलेवार विद्यालय और बजट

जिला कुल विद्यालय बजट (लाख रुपये)
आजमगढ़ 44 4.10
जौनपुर 38 3.40
गाजीपुर 32 2.75
बलिया 26 2.25
मीरजापुर 23 2.15
चंदौली 20 1.85
मऊ 18 1.50
वाराणसी 15 1.50
भदोही 11 1.05
सोनभद्र 11 1.00
कुल योग 238 21.55

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *