पानी में तैरता ‘जहाज महल’ और रानी रूपमती की अमर प्रेम कहानी, इतिहास और प्रकृति का बेहतरीन मेल है मांडू

5.6kViews
1093 Shares

अगर आप इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता को एक साथ देखना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश का मांडू सबसे बेस्ट जगह है। सर्दियों की शुरुआत में यहां का मौसम काफी सुहाना होता है। ठंडी हवाओं और हरियाली के बीच नवंबर के महीने में यहां घूमने का मजा ही कुछ और होता है।

अगर आप भी नवंबर में मांडू घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वहां की कुछ खास जगहों को जरूर देखना चाहिए। आइए जानें मांडू की इन जगहों के बारे में और यहां पहुंचने का रास्ता।

मांडू में घूमने की खास जगहें

  • बाज बहादुर और रूपमती का महल- ये महल मांडू की सबसे मशहूर प्रेम कहानी से जुड़ा है। रानी रूपमती का मंडप ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से नर्मदा नदी और नीचे फैली घाटी का नजारा दिखाई देता है। सनसेट के समय यहां से बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
  • जहाज महल- दो मानव निर्मित तालाबों के बीच बनी ये दो मंजिला इमारत देखने में ऐसी लगती है जैसे कोई जहाज पानी में तैर रहा है। मांडू की कमाल की वास्तुकला का ये बेहतरीन नमूना है।
  • हिंडोला महल- इसकी झुकी हुई दीवारों के कारण इसे हिंडोला महल कहा जाता है। इसकी कमाल की वास्तुकला और सुंदर नक्काशी देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
  • अशर्फी महल और जामा मस्जिद- यहां बने जामा मस्जिद की प्रेरणा दमिश्क की मस्जिद से ली गई है। इसके ठीक सामने अशर्फी महल है।
  • होशंग शाह का मकबरा- माना जाता है कि ये संगमरमर से बनी भारत की पहली इमारत है। कहा जाता है कि मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल बनवाने से पहले कारीगरों को यहां प्रेरणा लेने के लिए भेजा था।

मांडू कैसे पहुंचें?

मांडू आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग, तीनों ही तरीकों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

  • हवाई मार्ग- सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होल्कर है, जो मांडू से 100 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से आप कैब या बस से आसानी से मांडू पहुंच सकते हैं। इसमें आपको 2.5-3 घंटे का समय लग सकता है।
  • रेल मार्ग- मांडू का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है, लेकिन रतलाम और इंदौर यहां के सबसे करीबी स्टेशन हैं। यहां से आप कैब लेकर आसान से मांडू पहुंच सकते हैं।
  • सड़क मार्ग- इंदौर, उज्जैन, धार और भोपाल जैसे शहरों से मांडू सड़क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। अगर आप रोड ट्रिप पसंद कररते हैं, तो उज्जैन या इंदौर से अपनी गाड़ी या बस से मांडू पहुंच सकते हैं।

ठहरने की व्यवस्था

मांडू में ठहरने के लिए आपको अपने बजट के हिसाब से बेहतरीन ऑप्शन मिल सकते हैं। यहां कई होटल, गेस्ट हाउस और प्राइवेट रिजॉर्ट्स मिल सकते हैं। अपने बजट के हिसाब से आप इन्हें चुन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *