शिवा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा को शरण देने वालों की हुई पहचान, पांच लोगों पर दर्ज होगी FIR

5.0kViews
1270 Shares

 शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपियों को शरण देने वाले पांच लोगों को चिह्नित किया है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इनामिया आरोपियों को शरण देने वाले को खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ताजा अपडेट के मुताबिक, कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा, रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश नेपाल से सोनौली बॉर्डर से निकलकर रविवार को लखनऊ हाई कोर्ट आए और फिर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी

श्रद्धा के फरार होने पर डीसीपी हटाए गए
सूत्रों से पता चला है कि श्रद्धा यहां थोड़ी देर के लिए रुकी। हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद एक्सप्रेसवे से आगरा और वहां से सहारनपुर जा पहुंची।

वहीं, आठ दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए डीसीपी डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *