त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि सभी यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे ने फेरों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 6,200 से अधिक फेरे (Trips) संचालित करने की योजना बनाई है।
पिछले वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे (Trips) संचालित किए गए थे। इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित (Regularised) किया गया है, जो इस दौरान 2,600 फेरे लगाएंगी। अभी 3,600 फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

