नोएडा वालों को मिला बड़ा तोहफा, दौड़ेंगी 225 नई ई-बसें; देखें रूट की पूरी लिस्ट

1090 Shares

 यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में 225 नई ई-सिटी बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से 25 बसें नोएडा में चलेंगी, जबकि 100 बसें यूपीएसआरटीसी और 100 बसें जीसीसी मॉडल के तहत संचालित होंगी। कुल मिलाकर, 200 नई बसें गौतमबुद्ध नगर जनपद में चलेंगी।

110 ई-बसों का संचालन प्रारंभ हो चुका
प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि 15 जून से तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में 110 ई-बसों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। इनमें 56 बसें नोएडा, 25 ग्रेटर नोएडा और 25 यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हैं।

नोएडा में वर्तमान में पांच रूटों पर ई-बस सेवा उपलब्ध है, जिनमें बोटेनिकल गार्डन से परी चौक, जेवर एयरपोर्ट, सूरजपुर, गाजियाबाद और आनंद विहार बस स्टेशन शामिल हैं। ई-बसों को यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

नए रूटों पर बसें चलाने की योजना

जुलाई में लगभग 1.50 लाख यात्रियों ने इन बसों का उपयोग किया, जो अगस्त में बढ़कर 3.40 लाख हो गया। यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ बसों से प्राप्त राजस्व में भी दोगुनी वृद्धि हुई है, जिसके चलते नए रूटों पर बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से नए रूट शुरू करने और बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। इस संदर्भ में नए रूटों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक गांवों और सेक्टरों को ई-बस सेवा से जोड़ा जा सके।

विकसित किए जाएंगे बस स्टैंड

इसके अतिरिक्त, नोएडा में ई-बसों के लिए बस स्टैंड बनाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। प्राधिकरण द्वारा सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और जल्द ही चयनित स्थानों पर बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे।

इससे यात्रियों को बसों के इंतजार और चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, 1800-180-2877 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *