नारनौल मंडी में बाजरा खरीद के लिए नया शेड्यूल जारी, 19 से 24 अक्टूबर की देखें सूची

8.1kViews
1003 Shares

खरीफ सीजन की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई अनाज मंडी नारनौल में 19 से 24 अक्टूबर तक बाजरे की खरीद प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी नुकुल यादव ने बताया कि बाजार की खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए गांवों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

बदलाव किए गए शेड्यूल के अनुसार 19 अक्टूबर को दौचाना (जो पहले शेड्यूल में नहीं जोड़ा गया था), खत्रीपुर, खोडमा, किरारोद अफगान तथा कोजिदां के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।

20 अक्टूबर को कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा एवं लुतफपुर, 21 अक्टूबर को महरमपुर, मकसूसपुर, मंढाणा, मंडलाना, मारोली, 22 अक्टूबर को मेई, मीरपुर, मित्रपुरा, मोहम्मदपुर हमीदखां एवं मुकन्दपुरा गांवों के किसानों की बाजरा खरीद की जाएगी।

23 अक्टूबर को मुरारीपुर, नांगल काठा, नांगल शालु, नांगतिहाडी, नारनौल तथा 24 अक्टूबर को नसीबपुर, निवाजनगर, नुनी अव्वल, नुनी कलां एवं पटीकरा गांवों के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे व्यवस्था को बनाए रखने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निर्धारित संशोधित शेड्यूल एवं गांवों की सूची के अनुसार ही अपनी फसल मंडी में लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *