इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में स्टेनोग्राफर, MTS-टैक्स असिस्टेंट पदों निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

1970 Shares

 इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हो रही है। ऐसे में जो स्पोर्ट्सपर्सन सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 नवंबर 2026 निर्धारित है।

योग्यता एवं मापदंड

पद के अनुसार इस भर्ती के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित है। स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए 12th पास, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। इन सभी के अलावा अभ्यर्थी जिस स्पोर्ट्स के लिए प्रतिनिधित्व करता हो उससे संबंधित पात्रता भी पूर्ण करनी अनिवार्य है।

आवेदन का तरीका

भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए पहले आपको वेबसाइट पर रजिस्टर पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अब ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

बिना लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा। चयन शैक्षिक योग्यता एवं खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जायेगा। टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 25500 के साथ अन्य अलाउंस और एमटीएस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 18000+ अलाउंस प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *