Amazon-Flipkart की बंपर सेल में बचेंगे हजारों रुपये! बस सही कार्ड से करें पेमेंट; जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट
त्योहारी सीजन में अगर आप Amazon या Flipkart से खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की बड़ी फेस्टिव सेल शुरू होने वाली है और इस दौरान कई बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा मिलेगा। हालांकि, सिर्फ बड़ी छूट देखकर खरीदारी करने के बजाय यह देखना भी जरूरी है कि आपके पास कौन-सा कार्ड (Credit card) है और उस पर कितना ऑफर लागू हो रहा है।
फ्लिपकार्ट पर Axis और ICICI कार्ड से फायदा
फ्लिपकार्ट की Big billion Days सेल में Axis bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक को-ब्रांडेड कार्ड पर भी 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की super.money सर्विस के जरिए सेल के दौरान पहली ट्रांजैक्शन पर 10% तक कैशबैक मिलने का विकल्प भी है। हालांकि इसके लिए तय नियम और पात्रता लागू होगी।
Amazon पर SBI कार्ड से 10% तक छूट
Amazon Great Indian Festival में SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। कुछ EMI ट्रांजैक्शन भी इस ऑफर के दायरे में हैं। इसके अलावा पात्र खरीदारी पर एक अलग ऑफर के तहत 35% तक कैशबैक मिल सकता है, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा ₹150 है।
Amazon Pay Later से योग्य खरीदारी पर 10% कैशबैक का विकल्प भी दिया गया है। वहीं Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से Amazon पर खरीदारी करने वालों को 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है।
10% डिस्काउंट का मतलब हर बार 10% बचत नहीं
यहां एक जरूरी बात समझना बेहद जरूरी है। सेल में अगर लिखा है कि आपको ‘10% तक डिस्काउंट’ मिलेगा, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हर खरीदारी पर पूरे 10% की छूट मिलेगी।
आपको मिलने वाला वास्तविक डिस्काउंट खरीदारी की रकम, कार्ड की पात्रता और ऑफर की अधिकतम सीमा पर निर्भर करेगा। कुछ कॉरपोरेट कार्ड ऑफर से बाहर हो सकते हैं। वहीं सामान्य कार्ड पेमेंट और EMI ट्रांजैक्शन के नियम भी अलग हो सकते हैं। इसलिए पेमेंट करने से पहले बैंक ऑफर की शर्तें, न्यूनतम खरीदारी और अधिकतम डिस्काउंट लिमिट जरूर चेक करें। चेकआउट पेज पर मिलने वाली अंतिम कीमत को देखकर ही तय करें कि डील वास्तव में आपके लिए फायदेमंद है या नहीं।
8 और 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

