टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रचिन रवींद्र; टीम की बढ़ी टेंशन

6.8kViews
1855 Shares

 भारतीय टीम को अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम तैयार है, लेकिन उसके लिए एक बुरी खबर भी आई है। कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण उनका भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके बाद दोनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी इस दौरे पर खेलेंगी। ये दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और नंवबर के अंत तक चलेगा।

ऐसे लगी चोट

रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड टीम का अहम सदस्य हैं और ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। रचिन एक प्रोमो शूट कर रहे थे और इसी दौरान उनको चोट लगी। वह कैच लेने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए शूट पर रखे सेफ्टी मैट पर रचिन गलत तरह से गिर गए जिससे चोटिल हो गए। मेडिकल टीम ने उन्हें देखा और किसी भी तरह के फ्रैक्चर से इनकार किया है, लेकिन चोट के बाद वापसी की उनकी उम्मीदें रिहैब पर टिकी हैं। इसी कारण उनके भारत के खिलाफ सीरीज खेलने पर संशय है। न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सांडले ने कहा है कि रचिन रवींद्र की चोट दुर्भाग्यपूर्ण है और इस समय प्राथमिकता उनको जल्दी से जल्दी ठीक करना है।

उन्होंने कहा, “ये दुभार्ग्यपूर्ण चोट है। हम रचिन के लिए दुखी हैं और हमारी प्राथमिकता ये है कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं और जल्दी से जल्दी मैदान पर वापसी करें। कर्मशियल शूट में जो होना होता है उसके बारे में पहले से जानकारी होती है और आम सहमति से ये किया जाता है। इस दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा जाता है।”

जल्दबाजी नहीं करेंगे

रचिन न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम में योगदान देते हैं। आने वाली टेस्ट सीरीजों के लिए उनका फिट होना टीम के लिए काफी जरूरी है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा है कि टीम उनको लेकर सावधानी बरतेगी। उन्होंने कहा, “अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट काफी होनी है। हम रचिन रवींद्र को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। रिहैब को लेकर वह सही जगह हैं। हमे उम्मीद है कि उन्हें जल्दी से वापसी करते हुए देखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *