मुजफ्फरपुर में अचानक डूबी नाव, 14 लोगों को बचाया गया; 15 वर्षीय किशोरी लापता

4.8kViews
1203 Shares

बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अचानक एक नाव के डूबने से हड़कंप मच गया। नाव पर सवार 15 लोगों में से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। लापता किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत और बचाव टीम नदी में लापता किशोरी की तलाश में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *