नंदा महोत्सव के तहत एडम्स मैदान में लगे झूले का बॉक्स अचानक टूटने से दो लोग घायल हो गए। देर रात हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की जांच कर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में घायलों के बारे में जानकारी ली गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

