सिद्धार्थनगर के काला नमक की सुगंध से महकेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, 25 सितंबर से नोएडा में होगा आयोजन

6.8kViews
1623 Shares

 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक नोएडा में होगा। इस ट्रेड शो में 25 देश के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) व ओडीओसी (एक जनपद एक व्यंजन) से संबंधित उत्पाद के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

सिद्धार्थनगर से काला नमक से संबंधित कुल चार स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें चावल व चावल के आटे से बने कुकीज, ब्रेड, क्रीमरोल आदि उत्पाद का स्टाल सम्मिलित है। इस संबंध में आयोजन समिति ने बर्डपुर स्थित बुद्धा डिलाइट्स को पत्र भेजा है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन नोएडा में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ट्रेड शो के शुभारंभ करने की संभावना है। इसमें प्रदेश के उत्पाद, ओडीओपी में चयनित उत्पाद, निर्यात, नवाचार, संस्कृति से संबंधित स्टाल लगाया जाएगा। इसमें 25 देश के प्रतिनिधि व खरीदार आएंगे।

वर्ष 2025 के संस्करण में 85 देश के 550 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि ने प्रतिभाग किया था। बुद्धा डिलाइट्स ने आठ देश के उद्यमियों से एमओयू भी किया था। उनके ऑर्डर पर काला नमक चावल के आटे से बने कुकीज व अन्य उत्पाद इन देशों में निर्यात भी किया गया था। इसके अलावा सुजाता काला नमक प्रोडेक्ट ने भी प्रतिभाग करने की सहमति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *