कर्नाटक के धारवाड़ जिले में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें धारवाड़ के तहसीलदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, तहसीलदार सचिदानंद कुचनूर ने जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और तहसीलदार को रंगे हाथ नकदी लेते पकड़ लिया गया।
डेवलपर ने करीब 33 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस जमीन के रिकॉर्ड में खेती योग्य और खराब हिस्से को लेकर सुधार की जरूरत थी। इसी सिलसिसले में वह अधिकारियों के पास गया था।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
डेवलपर की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया और मामले पर कार्रवाई की तैयारी की। तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए KCD ग्राउंड के पास बुलाया था, शिकायतकर्ता तय समय पर 50 लाख रुपये लेकर पहुँचा।
पूरी रकम एक लाल रंग के बैग में रखी गई थी। तहसीलदार ने ये बैग तहसीलदार को सौंप दिया और तहसीलदार ने बैग लेकर रकम अपने बैग में रख ली। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया।
तहसीलदार के खिलाफ करप्शन का मामला दर्ज
लोकायुक्त अधिकारियों ने घूस की रकम सीज करने के साथ ही तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। अब तहसीलदार की जमीन के दस्तावेजों, रिश्वत की कथित डिमांड और इस केस में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
रिकॉर्ड सुधार से पहले हुई थी कार्रवाई
लोकायुक्त ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ‘जमीन के रिकॉर्ड सुधार से पहले भी इस मामले में कार्रवाई हुई थी। ज्वाइंट डॉयरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉर्डस ने पहले के पोडी को रद्द करने का आदेश दिया था। साथ ही नए सिरे से पोडी करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद असिस्टेंड डायरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉर्डस ने तहसीलदार को प्रस्ताव भेजा था। इसमें जमीन के रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात थी। तहसीलदार पर इसी काम को पूरा कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई कर दी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

