ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, कैंटर के शीशे बंद कर सो रहा था ड्राइवर, दम घुटने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कासना कोतवाली क्षेत्र में कैंटर के केबिन में सोए चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दम घुटने से चालक की मौत होने का दावा किया है।
कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण कैंटर के शीशे और दरवाजे बंद कर सोने के दौरान दम घुटना माना जा रहा है। मृतक की पहचान पवन शर्मा (37) निवासी ऐचोरा, थाना अनूपशहर, बुलंदशहर के रूप में हुई है।
अलीगढ़ से गाजीपुर मंडी आलू सप्लाई को जा रहा था
किसी तरह लॉक खोल कर उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया।
जांच में पता चला कि पवन अलीगढ़ से गाजीपुर मंडी में आलू की सप्लाई के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में उसने लडपुरा में कैंटर खड़ा कर शीशे बंद कर सो गया था।
इसी दौरान सोते समय दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन के पहुंचने के बाद पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

