लखनऊ के शिया PG कॉलेज के BBA में एडमिशन के लिए मेरिट जारी, 13 तक जमा होगी फीस; जल्द जारी होगा काउंसिलिंग का शेड्यूल

6.1kViews
1674 Shares

शिया पीजी कालेज ने बीबीए पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

मेरिट सूची को कालेज के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in एवं वेबसाइट www.shiacollege.org पर अभ्यर्थी देख सकते हैं। इस बार चयनित सूची की कटआफ 95.20 – 70.30 प्रतिशत और प्रतीक्षा सूची की 70.20 – 48.10 तक तय की गई है।

प्रवेश समिति के निदेशक ने क्या बताया?

प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि बीबीए पाठ्यक्रम की फीस 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर है।

चयनित अभ्यर्थी अपनी प्रथम सेमेस्टर की फीस प्राचार्य कार्यालय स्थित कैशियर काउंटर पर 13 जुलाई तक नकद जमा कर सकते हैं। काउंसिलिंग की समय सारिणी जल्द जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *