ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के समर्थन में कथित तौर पर नारे लिखने के मामले में आउटर नार्थ जिला पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मास्टरमाइंड विदेशी हैंडलर के संपर्क में
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि उसे विदेश से फंडिंग मिल रही थी और वह भारत में एसएफजे की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की पहचान करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
विदेशी फंडिंग और नेटवर्क की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दीवारों पर नारे लिखवाने की साजिश में और कौन लोग शामिल थे। विदेश से भेजी गई रकम और विदेशी हैंडलर से आरोपितों के संपर्क की भी जांच की जा रही है।
इसके साथ ही दिल्ली में एसएफजे के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

