1016
Shares
डीडीयू अस्पताल से मानसिक रोगी फरार, मानसिक चिकित्सालय प्रशासन ने शुरू की तलाश
पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय का एक मरीज डीडीयू अस्पताल से इलाज के दौरान फरार होने का मामला सामने आया है। मानसिक रोगी को पिछले दिनों सीजीएम वाराणसी के निर्देश पर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार की भोर में मानसिक रोगी को किसी जानवर के काटने की आशंका के बाद उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल (डीडीयू) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह अस्पताल से निकलकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर मानसिक चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गयामानसिक चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की सूचना कैंट पुलिस को दे दी है। साथ ही अपने स्तर से भी फरार मानसिक रोगी की तलाश शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाकर मानसिक रोगी का पता लगाने में लगी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

