होटल चेकआउट के समय कहीं आप भी तो बैग में नहीं रख लेते ये चीजें? जानें क्या है फ्री और क्या मानी जाएगी चोरी

1269 Shares

जब भी हम कहीं दूसरे शहर में शिफ्ट होते हैं या कहीं की ट्रिप प्लान करने की सोचते हैं तो सबसे पहले होटल बुकिंग करते हैं। होटल में उसकी कीमत के आधार पर कई तरह की सुविधाएं और चीजें दी जाती हैं, जिन्हें लेकर मन में कई सवाल होते हैं। हम सोचने लगते हैं कि कौन सी चीजें घर ले जा सकते हैं और कौन सी नहीं।

ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों को चेक आउट करते समय घर ले जाया जा सकता है और किन चीजों को ले जाने की मनाही है।

साबुन, शैंपू और कंडीशनर

हर होटल में साबुन, शैंपू और कंडीशनर की छोटी बोतलें रखी जाती हैं। कई बार इन चीजों के साथ हैंड या बॉडी मॉइश्चराइजर भी दिया जाता है। अगर उस दौरान आप इन्हें पूरा इस्तेमाल न कर पाएं तो घर ले जा सकते हैं।

कॉफी, टी और मिल्क बैग्स

होटलों के कमरों में रखे टी, कॉफी या मिल्क बैग्स के साथ ही शुगर सैशे कॉम्प्लिमेंट्री होते हैं। आप चाहे तो बिना किसी झिझक के इन्हें फ्री में घर ले जा सकते हैं।

ओरल केयर किट

कई होटलों में टूथब्रश, टूथ पेस्ट और टंग क्लीनर की ओरल किट दी जाती है। अगर होटल या रेजॉर्ट्स बड़े हों तो इनपर नाम भी लिखा होता है। अब क्योंकि कोई दूसरा इसे इस्तेमाल नहीं कर सकता तो इसे चेकआउट के बाद फेंक दिया जाता है। इनका खर्च बुकिंग के पैसों में शामिल होता है, ऐसे में इन्हें मुफ्त में घर ले जाया जा सकता है।

शेविंग किट

कुछ लग्जरी होटल ऐसे हैं जहां ओरल केयर किट और बाकी टॉयलेटरीज के साथ शेविंग किट भी मिलती है। इनमें फिक्स ब्लेड वाले रेजर और शेविंग क्रीम जैसे समान होते हैं। बता दें कि  इनके चार्ज भी जुड़े होते हैं।

किन चीजों को ले जाने की मनाही?

ये तो रही फ्री की चीजें ले जाने की बात, अब बात करते हैं किन चीजों को होटल से चेकआउट करते समय नहीं ले जाना चाहिए। इनमें बेडशीट्स, कंबल, तौलिया, बाथरोब, किताबें, पेंटिंग्स या शो पीस, हेयर ड्रायर या कोई भी इलेक्ट्रोनिक चीजें शामिल हो सकती हैं। इन्हें घर ले जाने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। कहीं-कहीं पर तो इन्हें पैसे देकर भी ले जाने की मनाही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *