इस दौरान पूरा वातावरण महानायक की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों से गूंजता रहा। बाहर ढाकियों की टोली ने एक साथ ढाक बजाकर माहौल को और उत्सवी बना दिया। महानायक की जन्मशती का यह आयोजन टालीगंज की फिल्मी विरासत और उत्तम कुमार के प्रति लोगों की भावनाओं का जीवंत प्रदर्शन बन गया।

उत्तम कुमार की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी के पोस्ट पर सुवेंदु ने जताई खुशी

महानायक उत्तम कुमार की 100वीं जयंती पर सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इंटरनेट मीडिया के जरिए दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया।

शुभेंदु ने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह उत्तम कुमार को याद किया और उनके योगदान को सम्मान दिया।

उत्तम कुमार की जयंती पर सुबह टॉलीगंज में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुभेंदु ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि प्रधानमंत्री ने मेरे पोस्ट जारी करने से पहले ही महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

शुभेंदु ने आगे कहा कि पिछले रविवार को प्रधानमंत्री ने अपने 30 मिनट के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में करीब पांच मिनट उत्तम कुमार की उपलब्धियों और उनके योगदान को याद करने में लगाए थे।