कानपुर में कचरे के ढेर में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफी, लूटने की मच गई होड़

7.8kViews
1264 Shares

 कानपुर के पनकी में हाईवे किनारे पड़ी एक्सपायरी टॉफी और चॉकलेट लूटने की होड़ मच गई। जिसका वीडियो सोमवार देर रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ये वीडियो कब का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो एलएमएल चौराहे से थम्सअप चौराहे के बीच में स्थित फर्टिलाइजर फैक्ट्री के पीछे हाईवे का है। बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए किसी चॉकलेट कंपनी द्वारा बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफी के डिब्बे फेंके गए हैं।जैसे ही इसकी खबर स्थानीय लोगों को हुई, लोग टॉफी और चॉकलेट बटोरने पहुंच गए। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

हालांकि जांच में अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि वीडियो कब का है और किस फैक्ट्री द्वारा टॉफी और चॉकलेट फेंकी गई है। जिस तरह से कंपनी ने एक्सपायर टॉफी और चॉकलेट हाईवे किनारे फेंक दिए हैं वो आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *