‘स्विटजरलैंड से अधिक हिमाचल में स्नो एरिया’, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ वाराणसी में बोले
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। अगले साल सभी जनपद मुख्यालय को हैलीपैड से जोड़ दिया जाएगा। धर्मशाला एयरपोर्ट का विस्तार व अन्य हेली सेवा के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल आफ स्टेट बना रहे हैं।
वाराणसी के होटल ताज में फेडरेशन आफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आफ इंडिया एफएचआरएआइ के 56वें वार्षिकोत्सव में हिमाचल के सीएम ने कहा कि हिमाचल देव भूमि है। सुरक्षित, शांत और बेहतर कानून व्यवस्था वाला राज्य है।महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है। महिला पर्यटक सुरक्षा में शिमला एक तो मनाली दूसरे नंबर पर है।जमीन खरीदारी पर सीएम ने कहा कि यहां 68 प्रतिशत वन भूमि है। इसमें भी 30 प्रतिशत सघन वन क्षेत्र और 10 प्रतिशत शिवालिक , मिड व बिग हिमालय का क्षेत्र है। महज 30 से 32 प्रतिशत भूमि ही निर्माण योग्य है। इस वजह से जमीन की खरीदारी की पूरी प्रक्रिया सरकार में निहित है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

