बीएचयू में सुव‍िधाओं पर बवाल, छात्रों के धरना प्रदर्शन पर पर‍िसर में एक बार फ‍िर बढ़ी गहमागहमी

4.8kViews
1460 Shares

अव्यवस्थाओं से नाराज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला ए छात्रावास के अंत : वासी छात्र, छात्रावास के बाहर शुक्रवार की शाम धरने पर बैठ गए। अपने हाथों में अपने किताब, बैग और कपड़े लिए छात्रों ने अव्यवस्थाओं से जुड़ी 50 से अधिक तस्वीरें भी ले रखी थीं। तस्वीरों के माध्यम से छात्रावास की स्थिति दिखाते हुए वे विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।

धरने पर बैठे छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं। वे लगभग एक वर्ष से इन समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं किया गया। छात्रों ने अपनी किताबें और नोट्स दिखाते हुए कहा कि इन्हें दीमकों ने खराब कर दिया है। उनका यह भी आरोप था कि समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर उन्हें हास्टल से निकाल देने की धमकी दी जाती है।वे कई बार अपनी समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। छात्रों के धरने की जानकारी पाकर एडमिन वार्डन मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। बताया कि उनकी शिकायतें प्रशासन को भेज दी गई हैं। साथ ही जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वार्डन सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों की सभी समस्याओं को लिखकर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा गया है। इनके समाधान में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द ही सुधार कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *