फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर युवती की मौत

3.3kViews
1596 Shares

नवाबगंज कस्बे के मुहल्ला चंदनी में मंगलवार तड़के लगभग 3 बजे तेज वर्षा के दौरान नरेश चंद्र बाथम के घर की कच्ची दीवार ढह गई। इससे मलबे में नरेश चंद्र की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति, और उनके भाई सेवाराम की 17 वर्षीय पुत्री मोहिनी और ओमप्रकाश की 3 वर्षीय पुत्री किट्टू दब गईं।

चीख- पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तीनों को जब तक मलबे से बाहर निकाला तब तक ज्योति ने दम तोड़ दिया। मोहिनी और किट्टू को मामूली चोट आईं। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *