MLA सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस के समक्ष पेश, धर्मशाला में भारी पुलिस बल तैनात; दो नेता गए साथ

4.7kViews
1616 Shares

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के कार्यालय में पेश होने पहुंचे हैं। उनकी पेशी से पहले भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला कचहरी अड्डा और हनुमान मंदिर चौक के बाहर एकत्रित हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बवाल की आशंका के बीच पुलिस ने विजिलेंस कार्यालय के बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है।

एएसपी मौके पर

चारों तरफ से पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए गए। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रोन से निगरानी, क्यूआरटी तैनात

पुलिस कचहरी अड्डा के आसपास ड्रोन की मदद से भी निगरानी कर रही है। साथ ही क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है।

कार्यालय में नो एंट्री

कार्यालय के भीतर भी वही व्यक्ति जा पा रहा है या तो वह कर्मचारी है या जिसको जरूरी कार्य है। अनावश्यक भीड़ को बाहर ही रोका जा रहा है। कार्यकर्ता जोश के साथ नारेबाजी कर रहे हैं।

विजिलेंस थाना धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा के साथ हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और पूर्व विधायक जवाली अर्जुन ठाकुर मौजूद थे।

सुधीर शर्मा ने विजिलेंस के समक्ष पेश होने के लिए जाने से पहले हनुमान मंदिर में शीश नवाया और उसके बाद मुस्कराते हुए अंदर कार्यालय में चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *