224 यात्रियों को लेकर जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

8.7kViews
1625 Shares

कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का मंगलवार रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। बताया गया कि फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 (जिसमें 224 लोग सवार थे) ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की।

लैंडिंग से पहले पता चला कि इंजन फेल है

फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को पता चला कि बायां इंजन खराब हो गया है। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई और एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स उपाय शुरू कर दिए।

सुरक्षित रनवे पर उतरा विमान

विमान रात 11.37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे। रात 11.47 बजे फुल इमरजेंसी हटा ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद सभी कामकाज सामान्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *